किश्तवार हिल स्टेशन : इन्द्रधनुषी सुन्दरता
किश्तवार हिल स्टेशन के प्राकृतिक सौन्दर्य को अद्भुत एवं विलक्षण कहा जाना चाहिए। जी हां, पर्यटक किश्तवार के प्राकृतिक सौन्दर्य केे बीच पर्यटक सुध-बुध खो बैठते हैं।
खास तौर से किश्तवार हिल स्टेशन एक मुग्ध करने वाला मखमली एहसास कराता है। चौतरफा एक स्वप्नलोक सा परिवेश। भारत के राज्य जम्मू एवं कश्मीर का किश्तवार विशाल चारागाहों के लिए खास तौर से जाना पहचाना जाता है। सीना ताने पर्वत शिखर किश्तवार की शान एवं शोभा हैं। वहीं, घाटियां-वादियां किश्तवार का शानदार आभूषण हैं।
किश्तवार की घाटियां-वादियां पर्यटकों को एक खास रोमांच से भर देती हैं। समुद्र तल से करीब 1638 मीटर ऊंचाई पर स्थित किश्तवार हिल स्टेशन आैषधीय वनस्पतियों से भी आच्छादित है। लिहाजा पर्यटक सैर सपाटा के साथ ही स्वास्थ्य लाभ के लिए भी किश्तवार हिल स्टेशन की यात्रा कर सकते हैं।
किश्तवार हिल स्टेशन का मुख्य आकर्षण चेनाब नदी है। हालांकि किश्तवार हिल स्टेशन एवं आसपास का समग्र इलाका पीर पंजाल रेंज, ग्रेट हिमालयन रेंज एवं चेनाव नदी की विहंगमता को दर्शित करता है।
मौसम कोई भी हो, किश्तवार हिल स्टेशन का प्राकृतिक सौन्दर्य खास ही नजर आता है। सर्दियों में किश्तवार हिल स्टेशन पर बर्फबारी का भरपूर रोमांचक आनन्द लीजिये। बारिश का मौसम हो तो तन एवं मन को भिगोइये। गर्मियों मेें शांत शीतलता का भरपूर लुफ्त लीजिये।
किश्तवार हिल स्टेशन एवं आसपास का इलाका केसर की खेती किसानी का है। लिहाजा किश्तवार हिल स्टेशन एवं आसपास केसर की खास सुगंध से लबरेज रहता है। केसर की यह सुगंध पर्यटकों के दिल एवं दिमाग को एक विशेष ताजगी प्रदान करती है।
किश्तवार हिल स्टेशन एवं आसपास की विशिष्टताएं वैश्विक पर्यटकों कोे भी आकर्षित करती हैं। पर्वतारोहण का शौक रखने वाले पर्यटकों के लिए किश्तवार हिल स्टेशन किसी स्वर्ग के समान है।
वस्तुत: किश्तवार हिल स्टेशन एवं आसपास का इलाका चेनाब नदी का एक सुन्दर पठार है। सुन्दर झीलों एवं झरनों की शान एवं सुन्दरता किश्तवार हिल स्टेशन का एक खास आकर्षण माना जाता है।
वस्तुत: देखें तो किश्तवार एक छोटा शहर है लेकिन प्राकृतिक समृद्धता इसे काफी कुछ खास बना देती है। किश्तवार हिल स्टेशन वस्तुत: 400 वर्ग किलोमीटर दायरे में फैला है। इसमें किश्तवार वन्य जीव अभयारण्य भी शामिल है।
देवदार के सघन वन क्षेत्र किश्तवार हिल स्टेशन की शान एवं शोभा में इन्द्रधनुषी रंग भरते हैं। देवदार के वृक्ष अति दर्शनीय प्रतीत होते हैं। किश्तवार हिल स्टेशन का मुख्य आकर्षण यहां का सीढ़ियों वाला परिदृश्य है। कहीं ऊंचाई वाले पर्वत शिखर हैं तो कहीं घाटियों-वादियों में प्रतिध्वनि का अनुगुंजन है।
रोमांचक गतिविधियों का शौक रखने वाले पर्यटकों के लिए किश्तवार हिल स्टेशन एक आदर्श स्थान है। किश्तवार की पर्वत चोटियां पर्यटकों को खास रोमांच से भर देती हैं। समुद्र तल से करीब 6575 मीटर ऊंचाई पर स्थित सिकल मून पर्वत चोटी किश्तवार हिल स्टेशन का मुख्य आकर्षण है।
इसी प्रकार से समुद्र तल से करीब 5630 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कुटिल उंगली पर्वत चोटी, करीब 6230 मीटर ऊंचाई पर स्थित अर्जुन पर्वत चोटी एवं करीब 6416 मीटर ऊंचाई पर स्थित ब्राह्मा पर्वत चोटी किश्तवार हिल स्टेशन का खास आकर्षण है।
किश्तवार राष्ट्रीय उद्यान: किश्तवार राष्ट्रीय उद्यान खास तौर से देखें तो किश्तवार हिल स्टेशन की आत्मा है। करीब 400 वर्ग किलोेमीटर के दायरे में फैलेे इस राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटक वन्य जीवन के रोमांच का एहसास कर सकते हैं। इस शानदार अभयारण्य में हिम हिरण, तेंदुआ, नील गाय, कस्तूरी मृग आदि इत्यादि देखे जा सकते हैं।
किश्तवार हिल स्टेशन की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट सतवरी एयरपोर्ट है। सतवरी एयरपोर्ट से किश्तवार हिल स्टेशन की दूरी 108 किलोमीटर है। पर्यटक श्रीनगर एयरपोर्ट से भी किश्तवार हिल स्टेशन की यात्रा कर सकते हैं।
श्रीनगर एयरपोर्ट से किश्तवार हिल स्टेशन की दूरी करीब 120 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन बनीहाल जंक्शन है। बनीहाल जंक्शन से किश्तवार हिल स्टेशन की दूरी करीब 55 किलोमीटर है। पर्यटक उधमपुर जंक्शन से भी किश्तवार हिल स्टेशन की यात्रा कर सकते हैं। पर्यटक सड़क मार्ग से भी किश्तवार हिल स्टेशन की यात्रा कर सकते हैं।
33.311200,75.769700
33.311200,75.769700












No comments:
Post a Comment