खुर्पाताल हिल स्टेशन: वनस्पतियों की सुगंध
खुर्पाताल हिल स्टेेशन की प्राकृतिक सुन्दरता का कोई जोड़ नहीं। जी हां, खुर्पाताल का आैषधीय वनस्पतियों से आच्छादित सघन वन क्षेत्र पर्यटकों को एक खास ऊर्जा प्रदान करता है।
पर्यावरण का यह प्राकृतिक सौन्दर्य खुर्पाताल की सुन्दरता में चार चांद लगा देता है। भारत के उत्तराखण्ड के नैनीताल का यह शांत एवं सुरम्य हिल स्टेशन अति दर्शनीय है। समुद्र तल से करीब 1635 मीटर ऊंचाई पर स्थित खुर्पाताल हिल स्टेशन वस्तुत: एक छोटा सा गांव है। यह स्थान खुर्पाताल के कारण खास ख्याति रखता है।
मछली का शिकार करने के शौकीन पर्यटकों के लिए खुर्पाताल हिल स्टेशन किसी स्वर्ग से कम नहीं है। विशेषज्ञों की मानें तो खुर्पाताल का यह इलाका 19 वीं शताब्दी में लोहे के आैजार उत्पादन के लिए खास तौर से प्रसिद्ध था। हालांकि अब यह इलाका हरी सब्जियों के लिए खास तौर से ख्याति रखता है।
उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध पर्यटन नैनीताल से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित खुर्पाताल घोड़े की नाल के आकार-प्रकार का है। खुर्पाताल का मुख्य आकर्षण यहां की शानदार झील है। जल एवं मछली का यह इलाका चौतरफा आैषधीय वनस्पतियों से आच्छादित है।
खुर्पाताल हिल स्टेशन की सुखद जलवायु एवं क्रिस्टल वॉटर पर्यटकों को आकर्षित करता है। शांत एवं सुरम्य वातावरण पर्यटकों को एक खास ऊर्जा से संचारित कर देता है। लिहाजा पर्यटक एक विशेष ताजगी के साथ खुर्पाताल की यात्रा से लौटते हैं।
पर्वतीय श्रंखला के मध्य यह एक शानदार हिल स्टेशन है। पर्यटक खुर्पाताल हिल स्टेशन पर प्रकृति से बातचीत कर सकते हैं। पर्वत श्रंखला से आवाज का टकरा कर परिवेश में अनुगूंजित होना बेहद सुहाना प्रतीत होता है।
यूं कहें कि हिमालय की आत्मा में रचा-बसा खुर्पाताल हिल स्टेशन काफी कुछ विशिष्ट है। नैनीताल जिला का यह एक अति दर्शनीय एवं सुन्दर हिल स्टेशन है। ऊंचे पाइन एवं देवदार के सघन वन क्षेत्र वाला यह इलाका एक शालीन शांति प्रदान करता है। ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे पर्यटक प्रकृति की गोद में हों।
खास यह कि खुर्पाताल झील के जल का रंग बदलता रहता है। यह पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केन्द्र रहता है। इसे इन्द्रधनुषी सौन्दर्य कहें तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। वस्तुत: खुर्पाताल, नैनीताल-कालाडूंंगी मार्ग पर एक छोटा सा शानदार गांव है।
इस गांव का मुख्य आकर्षण सीढ़ीदार खेत एवं कुदरती झील है। इस झील के कारण ही खुर्पाताल को एक पर्यटन के तौर पर जाना पहचाना जाता है। ब्रिाटिश शासनकाल में यह इलाका ब्रिाटिश अफसरों का बेहद पसंदीदा था। अफसर इसे कुर्पाखा बोलते थे।
बाद में झील के कारण इसे खुर्पाताल कहने लगे। इसी झील के नाम पर इस गांव का नाम भी है। करीब 500 मीटर व्यास वाली यह शानदार झील चौतरफा पहाड़ियों से घिरी है। सामान्यता हरा रंग रखने वाली खुर्पाताल झील दूर से ही दिखने लगती है।
विशेषज्ञों की मानें तो इस शानदार एवं विशाल झील में 40 से अधिक शैवाल प्रजातियां संरक्षित हैं। शैवाल के बीज बनने से इस झील का रंग बदलता रहता है। खुर्पाताल हिल स्टेशन एवं आसपास आकर्षक पर्यटन स्थलों की एक लम्बी श्रंखला विद्यमान है।
इनमें खास तौर से नैनीताल, भीमताल, पंगोट, किलबरी, रानीखेत एवं मुक्तेश्वर आदि इत्यादि हैं। पर्यटक नैनीताल में चिड़ियाघर का भी भ्रमण कर सकते हैं। नैनीताल में प्रसिद्ध नैनादेवी मंदिर में भी दर्शन कर सकते हैं। खुर्पाताल हिल स्टेशन खास तौर से अपनी प्राचीन सुन्दरता के लिए जाना पहचाना जाता है।
खुर्पाताल हिल स्टेशन की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध है। निकटतम एयरपोर्ट पंतनगर एयरपोर्ट है। एयरपोर्ट से खुर्पाताल हिल स्टेशन की दूरी करीब 78 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन काठगोदाम जंक्शन है। काठगोदाम जंक्शन से खुर्पाताल हिल स्टेशन की दूरी करीब 47 किलोमीटर है। पर्यटक खुर्पाताल हिल स्टेशन की यात्रा सड़क मार्ग से भी कर सकते हैं।
29.370300,79.430130
29.370300,79.430130












No comments:
Post a Comment