मासिनागुडी हिल स्टेशन: धरती का श्रंगार
मासिनागुडी हिल स्टेशन को धरती का श्रंगार कहा जाना चाहिए। जी हां, मासिनागुडी हिल स्टेशन की सुन्दरंता का कोई जोड़ नहीं।
दक्षिण भारत के कर्नाटक प्रांत का यह हिल स्टेशन अद्भुत सौन्दर्य का स्वामी है। शांति एवं सुकून के साथ ही यह हिल स्टेशन वनस्पतियों की प्रचुरता के लिए खास तौर से जाना पहचाना जाता है।
रिजॉर्ट, नाइट सफारी एवं अभयारण्य के साथ ही पर्यटक मासिनागुडी हिल स्टेशन पर ट्रैकिंग का भी आनन्द ले सकते हैं।
समुद्र तल से करीब 1030 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मासिनागुडी हिल स्टेशन प्राकृतिक सौन्दर्य का अद्भुत आयाम है।
मासिनागुडी हिल स्टेशन की यात्रा का सबसे बेहतरीन मौसम सर्दियों का होता है। चौतरफा एक खास खुशनुमा परिवेश का आच्छादन मिलता है।
दिलचस्प यह कि यह हिल स्टेशन प्राकृतिक सम्पदाताओं से लबरेज है। लिहाजा पर्यटक यहां भरपूर आनन्द लेते हैं। प्रकृति प्रेमी फोटोग्राफर्स के लिए यहां की धरती किसी स्वर्ग से कम नहीं है।
खास यह कि ऊटी से करीब 30 किलोमीटर दूर यह हिल स्टेशन वन्य जीवन एवं जैव विविधिता के लिए खास तौर से जाना पहचाना जाता है।
मुदुमलाई नेशनल पार्क यहां की शान माना जाता है। वनस्पतियों से आच्छादित वन क्षेत्र एवं वन्य जीवन के कोलाहल से अनुगूंजित मासिनागुडी हिल स्टेशन एक आश्चर्यजनक परिवेश प्रदान करता है।
झीलों-झरनों एवं नदियों से आच्छादित मासिनागुडी हिल स्टेशन पर्यटकों को एक खास रोमांच प्रदान करता है।
वन्य जीव सफारी पर्यटकों को एक रोमांच से भर देता है। मखमली घास से भरे मैदान-ढ़लान मन मस्तिष्क को प्रफुल्लित कर देते हैं।
हाथियों के झुण्ड की धमाचौकड़ी दिखती है तो वहीं कुलांचे भरते चीतल एवं हिरण विशेष आकर्षक दिखते हैं।
चौतरफा मखमली घास के मैदान, हरी-भरी वादियां-घाटियां एवं पर्वत श्रंखलाओं का सौन्दर्य कुछ अलग ही दर्शनीय है।
मासिनागुडी हिल स्टेशन एवं आसपास आकर्षक एवं सुन्दर स्थानों की एक लम्बी श्रंखला विद्यमान है। मारवाकंडी बांध मासिनागुडी हिल स्टेशन का सौन्दर्य एवं शान है।
वस्तुत: यह बांध हाइड्रो-इलेक्ट्रिक पावर हाउस है। वर्ष 1951 में बना यह बांध सुन्दर एवं आदर्श पिकनिक स्पॉट भी है।
खास यह कि बांध के टावर से मासिनागुडी हिल स्टेशन के प्राकृतिक सौन्दर्य का भरपूर अवलोकन कर सकते हैं।
विलुप्त प्रजातियों के जीव-जन्तु भी यहां स्वछंद विचरण करते दिख जाते हैं। मुदुमलाई वन्य जीव अभयारण्य भी यहां की एक निराली शान है।
खास यह कि अभयारण्य को बाघ संरक्षित क्षेत्र घोषित किया जा चुका है। मुदुमलाई वन्य जीव अभयारण्य में शाही बंगाल टाइगर, भारतीय तेंदुआ, हाथी सहित असंख्य प्रजातियों के जीव जन्तु दर्शनीय हैं।
बांदीपुर एवं मुदुमलाई को प्रकृति का शानदार उपहार कहा जाना चाहिए। इसकी सुन्दरता किसी स्वप्नलोक सी प्रतीत होती है।
मासिनागुडी हिल स्टेशन सहित आसपास के इलाकों को साहसिक खेलों के लिए भी जाना पहचाना जाता है। पर्यटक यहां ट्रैकिंग का शौक भी पूरा कर सकते हैं।
मोयार नदी का अपना एक अलग ही आकर्षण है। मोयार नदी कोे भवानी नदी भी कहते हैं। प्रचुर प्राकृतिक सौन्दर्य, समृद्ध जैव विविधिता एवं जलक्रीडा यहां की विशेषता है।
मोयार नदी पर बाघ, हाथी एवं अन्य जीव जन्तुओं को पर्यटक आसानी से देख सकते हैं। पर्यटक मोयार नदी में जलक्रीडा एवं नौकाविहार का भरपूर आनन्द ले सकते हैं।
यहां का प्राकृतिक सौन्दर्य देश विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करता है। खास यह कि मौसम कोई भी हो, परिवेश हर पल पर्यटकों को रोमांच का एहसास कराता रहता है। कभी घनी धंुध तन मन को भिगो देती है तो कभी बादल पर्यटकों संग अठखेलियां करने लगते हैं।
खास यह कि बादल कभी पर्यटकों की गोद में होते हैं तो कभी पर्यटक बादलों की गोद में होते हैं। शीतल एवं शांत हवा पर्यटकों के मन मस्तिष्क को अभिसिंचित कर देती है।
थेप्पाकादू हाथी शिविर में हाथियों की अलमस्ती अति दर्शनीय होती है। हाथियों के इस शिविर को मासिनागुडी हिल स्टेशन का रत्न क्षेत्र कहा जा सकता है।
कारण हाथियों की खास सुन्दरता के यहां साक्षात दर्शन होते हैं। विशिष्टताओं के कारण इस क्षेत्र को 1972 में हाथियों का शिविर घोषित किया गया था। यहां हाथी की सवारी एक रोमांचक अनुभव होती है।
खास यह कि मासिनागुडी हिल स्टेशन एवं आसपास का इलाका आैषधीय वनस्पतियों एवं वन्य जीवन से चौतरफा घिरा हुआ है। प्रकृति प्रेमियों के लिए मासिनागुडी हिल स्टेशन किसी स्वर्ग से कम नहीं है।
खास यह कि इस हिल स्टेशन में रात्रि विश्राम के लिए ट्री हाउस, कॉटेज एवं मचान आदि सहित बहुत संसाधन उपलब्ध हैं। जिससे पर्यटक मासिनागुडी हिल स्टेशन का भरपूर लुफ्त ले सकते हैं।
मासिनागुडी हिल स्टेशन की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट कोयम्बटूर एयरपोर्ट है। निकटतम रेलवे स्टेशन बेंगलुरू जंक्शन है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी मासिनागुडी हिल स्टेशन की यात्रा कर सकते हैं।
11.568160,76.647150
11.568160,76.647150












No comments:
Post a Comment